रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा- पाठक

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार रोजगार नहीं दे पा रही- आम आदमी पार्टी

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2025, 08:13 AM 3 मिनट में पढ़ें 1

डॉ. संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की जनता बेरोजगारी की विकराल समस्या से जूझ रही है, उसे रोजगार कब मिलेगा.


किसी भी राज्य या देश में समृद्धि और सुख का मूल परिचायक रोजगार से होता है. आज प्रदेश में लगभग 17 लाख बेरोजगार हैं.

विज्ञापन


यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने रायपुर में प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर बेरोजगारी पर हमला बोलते हुए कही. 


उन्होंने कहा कि इससे पहले की कांग्रेस की सरकार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गयी थी. जनता ने फिर भाजपा पर भरोसा कर भारी मतों से चुना.


लेकिन राज्य की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पायी.


किसी से पूँछ लो किसी को नहीं मालूम की सरकार कौन चला रहा है, सब भगवान भरोसे चल रहा है. राज्य में अभी तक 2 मंत्री पद तक नहीं भर पाए. 

शिक्षा के नाम पर मज़ाक

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 63,000 पद शिक्षा विभाग में खाली हैं. राज्य में शिक्षक विहीन स्कूल चल रहे हैं.


रायपुर में में ही 27 स्कूल ऐसे हैं, जो 1 ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं.


राज्य में 610 ऐसे स्कूल हैं जहाँ शिक्षक ही नहीं हैं. छत्तीसगढ़ में 11 साल से शिक्षकों की वरिष्ठता की सूची नहीं निकाल पाए हैं.


8 वीं तक तो बच्चों को ग्रेस से पास करा दिया जाता है और 9वीं के बाद 90 प्रतिशत रिजल्ट लाने का प्राचार्यों पर दबाव रहता है.


शिक्षा को राज्य में मज़ाक बना कर रख दिया गया है.


छत्तीसगढ़ के 10 मेडिकल कॉलेजों में 642 असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट खाली हैं.

कितने रोजगार दिये सरकार ने 

संदीप पाठक ने कहा कि प्रदेश में 6 लाख अनियमित कर्मचारी हैं,उनका ईपीएफ तक नहीं काटा जा रहा है. इनके लिए सरकार के पास कोई प्रावधान नहीं है कि इनको नियमित कैसे किया जायेगा.


लगभग हर सरकारी विभाग में पद रिक्त हैं.


नगर सैनिक से अन्याय हो रहा है. बीएड, डीएड के लगभग 3000 लोग महीनों से आंदोलन कर रहें हैं. नौकरी लगने के बाद उन्हें अनफिट कहा जा रहा है.


पहले नौकरी दी तो फिर उन्हें अपग्रेड का मौका क्यों नहीं दिया.


उन्होंने राज्य सरकार से सवाल किया कि आज तक लगभग डेढ़ साल होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में आपने कितना रोजगार दिया है.


युवाओं के लिए कितनी स्किल डेवलेपमेंट संस्थाएं खोलीं और कितने प्राइवेट जॉब दिए.सरकार और उद्योगपति अपनी जेबें भर रहे

डॉ. पाठक ने कहा कि बस्तर में फैक्ट्रियों और स्किल डेवलपमेंट योजनाओं के बावजूद लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है.


ये सिर्फ़ दिखावे की योजनाएँ बन कर रह गई हैं. ज़मीनी स्तर पर नतीजे नदारद हैं. प्रदेश में नौकरी के नाम पर सिर्फ माइनिंग हो रही है.


सरकार और उद्योगपति अपनी जेबें भर रहें हैं. पीएचडी में भी घोटाला कर दिया जा रहा है. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठायेगी.


साय सरकार को नसीहत देते हुए पाठक ने कहा कि जब तक बेरोजगारी दूर नहीं होगी, तब तक छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं है.


छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा किया है. सरकार जनता को रोजगार दिलाए.





यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP