विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून का स्वागत किया
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में जबरन और लालच देकर कराए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए 'छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026' के मसौदे को मंजूरी दे दी है.
मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुई कैबिनेट बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगाई गई.
विश्व हिंदू परिषद ने सरकार के इस कदम का पुरजोर समर्थन किया है.
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून 'लव जिहाद' और अवैध धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मील का पत्थर साबित होगा.
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कानून के जरिए दोषियों को सख्त सजा मिलेगी, जिससे राज्य में हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी.
इसके साथ ही विहिप ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा प्रबंधित मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के कदम का भी समर्थन किया है. छत्तीसगढ़ अब उन 12 से अधिक राज्यों की सूची में शामिल होने जा रहा है जहाँ धर्मांतरण के विरुद्ध कड़े कानूनी प्रावधान लागू हैं.