रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

वेनेजुएला ने संयुक्त राष्ट्र में उठाई निकोलस मादुरो की रिहाई की मांग

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 01:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

वेनेजुएला के विदेश मंत्री
वेनेजुएला के विदेश मंत्री

जिनेवा । डेस्क: वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स की तत्काल रिहाई की मांग की है. गिल ने आरोप लगाया कि पिछले महीने अमेरिका द्वारा प्रायोजित एक हिंसक छापेमारी में मादुरो का 'अपहरण' किया गया था. 


गौरतलब है कि मादुरो और उनकी पत्नी 3 जनवरी को हुए एक ऑपरेशन के बाद से न्यूयॉर्क की जेल में हैं, जहां उन पर ड्रग तस्करी और 'नार्कोटैरिज़्म' की साजिश रचने के आरोप हैं. विदेश मंत्री ने अमेरिकी कार्रवाई को एक 'सुनियोजित अभियान' करार देते हुए दावा किया कि इस ऑपरेशन में 100 से अधिक लोगों की जान गई है.

विज्ञापन


वर्तमान में वेनेजुएला का नेतृत्व अंतरिम राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज कर रही हैं. जहां रोड्रिग्ज ने अमेरिकी प्रशासन के प्रति कुछ नरम रुख अपनाया है, वहीं इवान गिल ने कड़े शब्दों में अमेरिका की आलोचना की है. 


हालांकि, गिल ने स्पष्ट किया कि दशकों से जारी प्रतिबंधों और 'नाकाबंदी' के बावजूद वेनेजुएला अमेरिका के साथ युद्ध की स्थिति में नहीं है. 


इस बीच, देश के भीतर शांति बहाली के लिए हाल ही में 'एमनेस्टी लॉ 2026' लागू किया गया है, जिसके तहत इस सप्ताह 379 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया है. 


गिल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोर दिया कि मानवाधिकारों का इस्तेमाल राजनीतिक युद्ध के हथियार के रूप में नहीं किया जाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र को इस मामले में निष्पक्ष रहते हुए वेनेजुएला की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP