रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

यूपी: दो नातियों की दादी अपने छोटे प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागी

यूपी: दो नातियों की दादी अपने छोटे प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागीं

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2025, 06:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

दादी भागी
दादी भागी

झांसी । डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के स्यायरी गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. सुखबंती नामक 40 वर्षीय महिला, जो दो बच्चों की मां और दो नातियों की दादी हैं, अपने छोटे प्रेमी के साथ अचानक घर छोड़कर भाग गईं.


सूत्रों के अनुसार, सुखबंती का प्रेम संबंध 35 वर्षीय अमर सिंह से मध्यप्रदेश के एक ईट भट्टे में काम करते समय शुरू हुआ था. वापस अपने गांव लौटने के बाद भी दोनों लगातार छिप-छिप कर संपर्क में रहते थे. कई बार पति ने उन्हें अन्य पुरुषों के साथ बातें करते और मिलने जाते हुए देखा, लेकिन दोनों का रिश्ता नहीं टूटा.

विज्ञापन


कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ इलाज के बहाने बाहर जाने का मौका पाकर सुखबंती ने अपने घर से हजारों रुपये नकद और सोने के गहने चोरी कर लिए और अमर सिंह के साथ घर छोड़ दिया.


घटना के प्रकाश में आने के बाद सुखबंती के परिवार में भारी शर्मिंदगी और असहजता पैदा हो गई है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब सुखबंती घर से बिना बताए गई हों; पहले भी उन्होंने चार बार घर छोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें वापस लाया गया था. इस बार, प्रेम की मजबूरी के चलते परिवार ने उन्हें वापस लाने का प्रयास नहीं करने का फैसला किया.


पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और सुखबंती का पता लगाया जाएगा.


साथ ही यह घटना याद दिलाती है कि पिछले साल भी उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक वृद्ध महिला अपने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी, और इससे परिवार और पड़ोसियों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था.

(फोटो-प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP