रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

गाज से दो महिलाओं की मौत, 4 घायल

H

Hupendra Sharma

20 अग. 2025, 07:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

गाज
गाज

बिलासपुर । संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि 4 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई हैं. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया गया कि घटना के समय महिलाएं खेत से काम कर वापस घर लौट रही थीं. तभी सड़क पर गाज गिरी, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं. 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है. मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई.


इस दौरान बिल्हा के ग्राम कुंआपाली निवासी सौम्या नेती (33), सुरेखा नेती (45) समेत 6 महिलाएं खेत में निदाई का काम कर वापस घर लौट रही थीं


सभी महिलाएं सड़क पर चल रही थीं. वहां पर आस-पास पेड़-पौधे भी नहीं थे.


तभी जोरदार गर्जना होने के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सौम्या और सुरेखा की मौके पर ही मौत हो गई.


साथ चल रहीं दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति, पार्वती यादव इस घटना में घायल हो गईं.


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. तत्काल ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी.


पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP