रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

पंडरिया के तालाब में रहस्यमयी तरीके से कछुओं की मौत

पंडरिया के तालाब में रहस्यमयी तरीके से कछुओं की मौत हो रही है

H

Hupendra Sharma

21 जून 2025, 08:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

कछुओं की मौत
कछुओं की मौत

पंडरिया | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम नवापारा पेंड्री कला के तालाब में रहस्यमयी तरीके से कछुओं की मौत हो रही है. गुरुवार और शुक्रवार को दो दिनों में आठ कछुओं की मौत हो गई.


अचानक कछुओं की मौत से ग्रामीण हैरान हैं. जबकि तालाब में मछली सहित अन्य जलीय जीव भी हैं. लेकिन किसी और जीव की मौत नहीं हुई है. केवल कछुओं की मौत हो रही है. 

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार को पांच और शुक्रवार को तीन कछुओं की मौत हुई है. तालाब का पानी भी साफ और पर्याप्त मात्रा में है. तालाब में बोर से लगातार पानी भी भरा जा रहा है.


तालाब में किसी प्रकार की गंदगी भी नहीं है, जिससे कछुओं को नुकसान हो. इसके बाद भी लगातार कछुओं की मौत चिन्ता का विषय बनी हुई है. 


जानकारों का कहना है कि आमतौर पर ऑक्सीजन की कमी और जल प्रदूषण या विषैले तत्वों से पानी में रहने वाले जीव प्रभावित होते हैं.


इस संबंध में पशु चिकित्सालय पंडरिया के डॉ. राकेश कुमार लांझकर का कहना है कि अचानक कछुओं की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आशंका है कि तालाब का पानी दूषित हो गया होगा.


उन्होंने कहा कि खेतों में डाले गए दवाई युक्त पानी के तालाब में आने या किसी अन्य कारण से पानी दूषित होने की आशंका है. लेकिन इसका असर तालाब के अन्य जीवों पर होना था. केवल कछुओं पर होना समझ से परे है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

7 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

7 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP