रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रीढ़ की हड्डी की जगह कर दिया जांघ का ऑपरेशन, बुजुर्ग महिला की मौत

C

CG Khabar

16 अप्रै. 2026, 08:39 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

BHU Trauma Centre
BHU Trauma Centre

वाराणसी । डेस्क: वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रामा सेंटर में एक जैसे नाम के भ्रम में डॉक्टरों ने 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला का गलत ऑपरेशन कर दिया. अमृतपुर की रहने वाली राधिका देवी को रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल में इसी नाम की एक अन्य महिला मरीज की मौजूदगी के कारण भारी चूक हो गई. 


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी के बजाय उनकी जांघ का ऑपरेशन कर दिया और जब वहां कोई फ्रैक्चर नहीं मिला, तो घाव को सिलकर उन्हें बाहर भेज दिया गया.

विज्ञापन


गलत सर्जरी के कारण राधिका देवी की स्थिति बिगड़ती चली गई और 27 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 


अस्पताल सूत्रों के अनुसार, यह भ्रम 'राधिका' नाम की दो मरीजों की वजह से हुआ, जिनमें से दूसरी मरीज 82 वर्षीय राधिका सिंह थीं जो पैर में फ्रैक्चर के इलाज के लिए आई थीं. 


इस गंभीर घटना पर संज्ञान लेते हुए आईएमएस (IMS) के निदेशक एम.एन. शंखवार ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP