रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्री

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 02:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने देश के ऊर्जा उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत में ऊर्जा का कोई संकट नहीं है और नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. सोशल मीडिया पर चल रही ईंधन की कमी की खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को निर्बाध रूप से पूरा कर रहा है. 


उन्होंने 'X' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को किफायती और टिकाऊ ईंधन उपलब्ध कराना है, जिसे सफलतापूर्वक निभाया जा रहा है.

विज्ञापन


इसी क्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने भी पेट्रोल और डीजल की किल्लत संबंधी दावों को खारिज करते हुए कहा कि देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है. 


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत की ऊर्जा रणनीति में एक बड़ा बदलाव आया है. साल 2022 में रूस से होने वाला कच्चा तेल आयात जो मात्र 0.2% था, वह फरवरी 2026 तक बढ़कर कुल आयात का 20% (लगभग 10.4 लाख बैरल प्रतिदिन) हो गया है. 


इसके अलावा, एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. अमेरिका के खाड़ी तट से 2.2 MTPA एलपीजी आयात करने के लिए नवंबर 2025 में हुए समझौते के तहत जनवरी से आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जिससे घरेलू रसोई गैस का स्टॉक वर्तमान में काफी आरामदायक स्थिति में है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP