शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरगुजा: बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की माता-पिता की हत्या

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 08:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

कुल्हाड़ी
कुल्हाड़ी

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मामूली कहासुनी के बाद एक कलयुगी बेटे ने अपने ही वृद्ध माता-पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हमला इतना भीषण था कि सर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 


इस घटना में जान गंवाने वाले बुजुर्ग दंपति के नाम हीराधर यादव (60 वर्ष) और उनकी पत्नी गुलाबी हैं. छत्तीसगढ़ में मैनपाट (सरगुजा जिला) के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सर्दहपति में यह घटना घटी है.


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से दोनों शवों को एक बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की तैयारी कर ली थी. हालांकि, इसी दौरान आरोपी का भाई और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. खुद को घिरता देख आरोपी शवों से भरा बोरा छोड़कर मौके से फरार हो गया. 


ग्रामीणों ने जब बोरा खोलकर देखा तो अंदर दंपति के शव पड़े थे और पूरे मकान में खून फैला हुआ था.


घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP