रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, आरोपी न्यायिक हिरासत में

C

CG Khabar

23 अग. 2026, 03:46 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

जेल
जेल

सूरजपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक पर नाबालिग को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जिससे वह गर्भवती हो गई थी. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग को पेट में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला. इसके बाद परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नाबालिग को भर्ती कराया गया, जहां उसने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया.

विज्ञापन


जन्म के तुरंत बाद दोनों नवजातों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा. हालांकि, इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे का गंभीर हालत में इलाज जारी है.


अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP