रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सूरजपुर: CHC में शराब पार्टी, फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय निलंबित

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 03:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

निलंबित
निलंबित

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में लटोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑन-ड्यूटी शराब और चिकन पार्टी करते पाए जाने पर दो स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. अस्पताल परिसर के भीतर हुई इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भारी किरकिरी हो रही थी.


वायरल वीडियो में अस्पताल के फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा कुछ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर ड्यूटी के समय में ही अस्पताल परिसर में बैठकर शराब पीते और मुर्गा खाते दिखाई दे रहे थे. वीडियो सामने आते ही सार्वजनिक स्तर पर आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई.

विज्ञापन


जनता के बढ़ते गुस्से को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कपिल देव पैकरा ने मामले की जांच के आदेश दिए. शुरुआती जांच में ही कर्मचारियों का यह आचरण सेवा मानकों के पूर्णतः विपरीत पाया गया, जिसके आधार पर CMHO ने रंजीत जायसवाल और प्रेम कुशवाहा को निलंबित कर दिया. 


वहीं, पार्टी में मौजूद अन्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए CMHO कपिल देव पैकरा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों की सेवा करना है, न कि इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियों का अड्डा बनना. 


अस्पताल परिसर के भीतर शराब का सेवन और अनुशासनहीनता छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का सीधा उल्लंघन है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जांच में किसी अन्य कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP