मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

नक्सलियों में सीधे टकराने की हिम्मत नहीं-सुंदरराज

C

CG Khabar

09 जून 2025, 10:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

सुंदरराज
सुंदरराज

जगदलपुर | संवाददाता: सुकमा में माओवादियों की आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपून्जे को लेकर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में एक ऐसे वीर योद्धा को खोना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करता था. यह बलिदान हमें भावुक करता है, और साथ ही हमारे कर्तव्य के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है.


गौरतलब है कि सोमवार को सुकमा में माओवादियों की आईईडी के चपेट में आने से आकाश राव गिरपून्जे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोन्टा का निधन हो गया था. इसके अलावा कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए.

विज्ञापन


सुंदरराज पी कहा कि वर्तमान समय में माओवादी संगठन पूरी तरह से हतोत्साहित और कमजोर हो चुका है, और उसमें अब सीधे सुरक्षा बलों से टकराने की भी हिम्मत नहीं बची है. इसी कारण वे हमारे जांबाज़ जवानों, वीर योद्धा और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट, ग्रामीणों की हत्या और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे कायरतापूर्ण षड्यंत्र रच रहे हैं.


सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने का कोई भी प्रयास नाकाम रहेगा. माओवादियों का यह कायराना षड्यंत्र हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकता. हमारी यह अटूट प्रतिबद्धता कि हम माओवाद का समूल नाश करेंगे, पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है.


बस्तर पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों तथा बस्तर रेंज में तैनात समस्त सुरक्षा बलों के मनोबल को बनाए रखने के अपील के साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने स्पष्ट किया कि शहीद आकाश राव गिरीपुंजे का यह सर्वोच्च बलिदान हमें प्रेरित करता है, और यह संदेश देता है कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बस्तर को पूरी तरह नक्सल-मुक्त न कर दें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

17 मिनट पहले

मृतक उत्तम कुमार गुप्ता
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रतियोगी छात्र का शव, जहर खाकर जान देने की आशंका

35 मिनट पहले

राजस्व निरीक्षकों की सामूहिक अवकाश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों का हल्ला बोल, 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश

51 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

एक घंटा पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

एक घंटा पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP