रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में SIR की तारीख बढ़ी

C

CG Khabar

11 दिस. 2025, 01:47 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ में SIR
छत्तीसगढ़ में SIR

रायपुर | संवाददाता: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है. 


कुल 6 राज्यों में तारीख आगे बढ़ाई गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है. राज्य में फॉर्म भरने की समय-सीमा 1 सप्ताह बढ़ाकर अब 18 दिसंबर कर दी गई है.

विज्ञापन


प्रदेशभर में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म वितरित कर रहे हैं. इसके बावजूद अभी तक हजारों फॉर्म चुनाव आयोग तक नहीं पहुंचे हैं. आयोग ने साफ कर दिया है कि जो मतदाता निर्धारित समय में फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा.


मतदाता सूची अपडेट करने के लिए जरूरी प्रक्रिया


आयोग अधिकारियों के अनुसार, SIR का उद्देश्य मतदाता सूची का सुधार और अद्यतन करना है. इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, गलत दर्ज नाम और पते सही किए जाएंगे.


छत्तीसगढ़ में आज (गुरुवार) फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि थी. BLO लगातार फॉर्म एकत्र कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इस प्रक्रिया में सहयोग दे रहे हैं. आयोग ने चेतावनी दी है कि देरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.


राज्य में वर्तमान में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत हैं. SIR प्रक्रिया के लिए 24,371 BLO और 38,846 BLA नियुक्त किए गए हैं. BLO एक-एक मतदाता से संपर्क करने के लिए तीन-तीन बार तक घर पहुंच रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता अब भी फॉर्म जमा नहीं कर रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए आयोग ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP