शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंतरिक्ष स्टेशन से सूर्योदय की तस्वीरें वायरल

C

CG Khabar

07 जुल. 2025, 12:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला

नई दिल्ली । डेस्क: भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सूर्योदय की मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं. अक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस पर 10 दिन बिता लिये हैं. 


इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक प्रयोगों के साथ-साथ कई गतिविधियां कीं.


शुभांशु ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की खिड़की से सूर्योदय का नजारा देखा और अपने परिवार के साथ वीडियो कॉल पर इसे साझा किया. उनके पिता शंभुदयाल शुक्ला ने कहा, "महाकाश से सूर्योदय का दृश्य अतुलनीय है." 


शुभांशु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की और बताया कि अंतरिक्ष से पृथ्वी पर कोई सीमा रेखा दिखाई नहीं देती, केवल एकता और मानवता का अहसास होता है.


26 जून को स्पेसएक्स के 'ड्रैगन' अंतरिक्षयान से शुरू हुये इस मिशन में क्रू-कमांडर पेगी ह्विटसन, मिशन विशेषज्ञ स्लावोस उजान्स्की-विज़न्यूस्की, टिबोर कपु और पायलट शुभांशु शामिल हैं. 


वे मायोजेनेसिस जैसे प्रयोग कर रहे हैं, जो माइक्रोग्रैविटी में मांसपेशियों के क्षय का अध्ययन करता है. इसके अलावा, टार्डिग्रेड्स, माइक्रोएल्गी और सायनोबैक्टीरिया पर शोध कर रहे हैं, जो लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिये भोजन और पोषण संबंधी समाधान खोजने में मदद करेगा.


शुभांशु ने 3 और 4 जुलाई को बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और लखनऊ के स्कूलों के 500 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत भी की, ताकि बच्चों में अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा बढ़े.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP