शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

शकीरा का भारत दौरा: मुंबई में अब दो दिन सजेगी सुरों की महफिल

C

CG Khabar

09 मार्च 2026, 09:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

शकीरा
शकीरा

मुंबई । डेस्क: ‘क्वीन ऑफ लैटिन म्यूजिक’ के नाम से मशहूर ग्लोबल सुपरस्टार शकीरा जल्द ही भारत में अपने प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर करने वाली हैं. शकीरा के इस बहुप्रतीक्षित ‘इंडिया टूर’ को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है, जिसके अनुसार अब वह मुंबई में एक नहीं बल्कि दो दिन परफॉर्म करेंगी. 


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शो करने वाली थीं. प्रशंसकों के भारी उत्साह को देखते हुए अब 11 अप्रैल को भी मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में एक अतिरिक्त शो जोड़ा गया है. 

विज्ञापन


विशेष बात यह है कि 11 अप्रैल के शो के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत 6000 रुपये रखी गई है, जो अन्य अंतरराष्ट्रीय कलाकारों जैसे दुआ लीपा या एनरिक इग्लेसियस के शो की तुलना में काफी किफायती मानी जा रही है.


शकीरा का यह भारत दौरा न केवल संगीत बल्कि मानवता के लिहाज से भी बेहद खास है. 


गायिका ने घोषणा की है कि इन कार्यक्रमों से होने वाली कमाई का उपयोग समाजसेवा के लिए किया जाएगा. 


उन्होंने बताया कि इस टूर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए भोजन और आवश्यक पोषण सुनिश्चित करना है. 


शकीरा के मुताबिक, भारत में परफॉर्म करना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है और वह इस बार बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपना योगदान देना चाहती हैं. 


बता दें कि 2007 के बाद यह पहला मौका होगा जब शकीरा भारत में सार्वजनिक तौर पर परफॉर्म करेंगी. इससे पहले उन्होंने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था, लेकिन वह आयोजन भारत से बाहर हुआ था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP