रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कवर्धा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल समेत 4 गिरफ्तार

C

CG Khabar

31 जन. 2026, 02:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

देह व्यापार गिरफ्तार
देह व्यापार गिरफ्तार

कवर्धा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शनिवार की रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कवर्धा शहर के घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में संचालित हो रहे देह व्यापार के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. पिछले कुछ समय से स्थानीय निवासियों द्वारा इलाके में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा था. 


जनहित को ध्यान में रखते हुए साइबर सेल और स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक संयुक्त रणनीति तैयार की और देर रात इलाके की घेराबंदी कर दी.

विज्ञापन


इस विशेष ऑपरेशन के दौरान पुलिस की संयुक्त टीम ने दलबल के साथ अटल आवास में दबिश दी. कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारियों और महिला कमांडो को भी इस टीम का हिस्सा बनाया गया था. 


मौके से पुलिस ने गोलू लहरे नामक एक मुख्य दलाल और तीन अन्य युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. पकड़े गए दलाल की पहचान वार्ड क्रमांक 17, मिनीमाता चौक निवासी के रूप में हुई है.


प्रशासनिक स्तर पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. 


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में सामाजिक मर्यादाओं को ताक पर रखने वालों और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP