शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल मार्ग पर 15 सितंबर तक रेल सेवाएं प्रभावित

C

CG Khabar

30 अग. 2025, 04:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा खंड पर 31 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. यह व्यवधान रेलवे द्वारा चौथी रेल लाइन बिछाने के चल रहे कार्य के कारण होगा, जिसका उद्देश्य कनेक्टिविटी को बढ़ाना और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार करना है.


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, इस 206 किलोमीटर लंबे बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन परियोजना में से 150 किलोमीटर से अधिक का काम पहले ही पूरा हो चुका है. वर्तमान में रायगढ़ रेलवे स्टेशन को नई चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है, जो इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण चरण है.


रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.


इस कार्य के कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें शामिल हैं:


18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (2 सितंबर को पुरी से प्रस्थान) 6 घंटे 30 मिनट विलंब.

12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस (3 सितंबर को हावड़ा से प्रस्थान) 6 घंटे विलंब.

13288 आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस (3 सितंबर को आरा से प्रस्थान) 4 घंटे विलंब.

20472 पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस (3 सितंबर को पुरी से प्रस्थान) 3 घंटे 30 मिनट विलंब.

18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (ऋषिकेश से प्रस्थान) 6 घंटे 30 मिनट विलंब.

13287 दुर्ग-आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस (3 सितंबर को दुर्ग से प्रस्थान) 6 घंटे 30 मिनट विलंब.

17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (2 सितंबर को सिकंदराबाद से प्रस्थान) 2 घंटे 30 मिनट विलंब.

20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस (2 सितंबर को इंदौर से प्रस्थान) 6 घंटे 30 मिनट विलंब.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP