SECR की भावना शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
बिलासपुर । संवाददाता: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की खिलाड़ी भावना शर्मा ने चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित सीनियर नेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन कप – 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर रेलवे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है.
भावना शर्मा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) का प्रतिनिधित्व किया. वर्तमान में भावना एसईसीआर के बिलासपुर मंडल में यांत्रिक विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं.
यह चैम्पियनशिप 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चली, जिसमें देश भर के शीर्ष मुक्केबाजों ने भाग लिया. भावना के शानदार प्रदर्शन ने न केवल रेलवे को पहचान दिलाई है, बल्कि एसईसीआर के लिए भी यह गर्व का क्षण बन गया है.
एसईसीआर के महाप्रबंधक (GM) तरुण प्रकाश ने भावना की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.