रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

SECL में “मिशन संबद्ध” शिकायत निवारण सेल गठित

C

CG Khabar

27 जुल. 2025, 04:19 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

एसईसीएल
एसईसीएल

बिलासपुर । संवादाता: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपने कर्मचारियों और हितधारकों की शिकायतों के समाधान के लिए “मिशन संबद्ध” के तहत शिकायत निवारण सेल की स्थापना की है. 


यह व्यवस्था उप-क्षेत्र, क्षेत्र और मुख्यालय स्तर पर पारदर्शी और समयबद्ध शिकायत निवारण सुनिश्चित करेगी.

विज्ञापन


प्रत्येक सेल में वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जैसे क्षेत्र स्तर पर जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस), स्टाफ ऑफिसर (एचआर), और मुख्यालय स्तर पर जनरल मैनेजर (वित्त), (एचआर), (वेलफेयर) आदि. 


एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिरंचि दास ने कहा कि यह सेल जवाबदेही और विश्वास का प्रतीक है.


शिकायतें एक निर्धारित प्रारूप में दर्ज की जायेंगी, और संबंधित विभाग को भेजी जायेंगी. 


क्षेत्र स्तर पर अनसुलझी शिकायतें मुख्यालय को भेजी जायेंगी. त्रैमासिक बैठकों और मासिक रिपोर्टों के माध्यम से समाधान सुनिश्चित होगा. 


भविष्य में इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है.


26 जुलाई को सभी क्षेत्रों में सेल की बैठकें आयोजित हुईं, जहां शिकायतों पर चर्चा और समाधान के कदम उठाये गये. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP