शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

टी.जी. मोहनदास के विवादित बयान से संघ ने बनाई दूरी

C

CG Khabar

28 जुल. 2026, 09:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

RSS
RSS

नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दक्षिणपंथी राजनीतिक विश्लेषक टी.जी. मोहनदास के विवादित बयानों से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है. संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के.बी. श्रीकृष्ण ने स्पष्ट किया कि मोहनदास संगठन में किसी भी स्तर पर पदाधिकारी नहीं हैं और आरएसएस उनके विचारों से बिल्कुल भी सहमति नहीं रखता है. 


संघ ने इन बयानों की कड़े शब्दों में निंदा भी की है.  

विज्ञापन


हाल ही में एक वीडियो में टी.जी. मोहनदास ने जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अत्यंत आक्रामक और हिंसक टिप्पणी की थी. 


उन्होंने कहा था कि अगर वे स्थिति में होते तो जंतर-मंतर के आसपास कर्फ्यू लगाकर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दे देते, जिससे कुछ लोगों की मौत होती और कुछ घायल हो जाते. 


इसके अलावा, उन्होंने वामपंथी और धर्मनिरपेक्ष समूहों को निशाना बनाते हुए महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक टिप्पणियां की थीं.  


विवाद बढ़ने के बाद मोहनदास ने अपनी सफाई में कहा कि उनके बयान को संदर्भ से बाहर पेश किया गया है और वे केवल व्यंग्य का इस्तेमाल कर रहे थे. 


हालांकि, इस बयान के खिलाफ केरल सहित सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश फैल गया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आपराधिक मामला चलाने की मांग की है. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी इस बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP