रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशानिक फेरबदल

H

Hupendra Sharma

18 अग. 2025, 10:23 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

फेरबदल
फेरबदल

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. आईएएस श्याम धावड़े की जगह आईएएस आर संगीता को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है.


इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है. 

विज्ञापन


जारी आदेश में कहा गया है कि आईएएस आर संगीत को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ बेवरेज कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, आईएएस श्याम धावड़े को इस पद से मुक्त किया गया है.


साल 2005 बैच के आर. संगीता के पास वर्तमान में आबकारी विभाग सचिव और आबकारी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार है.


जबकि 2008 बैच के श्याम धावड़े के पास ग्रामोद्योग, हथकरघा विकास एवं विपण संघ, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं बेवरेज कार्पोरेशन की जिम्मेदारी थी.


अब बेवरेज कार्पोरेशन की जिम्मेदारी से वे मुक्त हो गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP