बुध, 04 नव. 2026

CGKhabar

सट्टेबाजी ऐप 'महादेव' का सह-प्रमोटर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

80,000 करोड़ रुपये के सट्टेबाजी घोटाले के आरोपी और महादेव ऐप के सह-प्रमोटर रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है. सौरभ चंद्राकर के बाद अब उप्पल को भी भारत प्रत्यर्पित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

C

CG Khabar

04 नव. 2026, 08:45 PM 2 मिनट में पढ़ें 33

रवि उप्पल- महादेव एप
रवि उप्पल- महादेव एप

नई दिल्ली । डेस्क: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह-प्रमोटर रवि उप्पल को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय जांच एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुट गई हैं. 

46 वर्षीय उप्पल की यह गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर दुबई में हुई है. 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसे भारत लाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं. इससे पहले उप्पल को 2023 में भी यूएई में हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में एजेंसियों को उसके ऑस्ट्रेलिया में होने का पता चला था.

यह कार्रवाई ठीक उस विकासक्रम के बाद हुई है जब 1 नवंबर को सीबीआई की टीम महादेव ऐप के एक अन्य प्रमोटर और उप्पल के दोस्त सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत वापस लाई. 

ओमान की एक अदालत ने ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चंद्राकर के प्रत्यर्पण की अनुमति दी थी. 

उप्पल और चंद्राकर दोनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर के निवासी हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) ऐप की शुरुआत 2019-20 में हुई थी और 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान इसका यूजर बेस तेजी से बढ़ा. हजारों पैनलों के माध्यम से संचालित इस ऐप ने साल 2019 से अब तक करीब 80,000 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई पैदा की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, दिल्ली में होगी महादेव एप मामले की पूछताछ

एक घंटा पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क पर भिड़े दो दोपहिया वाहन, पीछे से आए भारी वाहन ने ली दो जिंदगी

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: हसदेव नदी बैराज के पानी में तैरती मिली लाश, मृतक की शिनाख्त तलाश रही पुलिस

एक घंटा पहले

पुलिस लाइन
छत्तीसगढ़

कांकेर: 280 किलो लावारिस गांजा जब्त, पुलिस नाकाबंदी देख ओड़िशा से आए तस्कर भागे

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

रायपुर घरोंदा केंद्र में 8 जिंदगियां खामोश, 5 लापता: 11 कोर्ट कमिश्नर करेगें जांच

2 घंटे पहले

डिजीटल ठग गिरफ्तार- जांजगीर
छत्तीसगढ़

जांजगीर: डिजिटल अरेस्ट ठगी में इंदौर से दो गिरफ्तार, 32 लाख ठगे गए

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP