बुध, 04 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: सड़क पर भिड़े दो दोपहिया वाहन, पीछे से आए भारी वाहन ने ली दो जिंदगी

C

CG Khabar

04 नव. 2026, 08:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 66

कोरबा में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
कोरबा में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में रफ्तार और बेकाबू यातायात ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं. कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों का मजमा लग गया. राहगीरों ने तुरंत 112, संजीवनी वाहन और कुसमुंडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

हादसे की शुरुआत मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एक्टिवा और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत से हुई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों चालक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क पर गिर पड़े. 
दुर्भाग्य से इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक चला रहा युवक भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसने वहीं दम तोड़ दिया. वहीं, एक्टिवा चला रही युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. 

घटना को अंजाम देने के बाद भारी वाहन चालक अपने वाहन समेत मौके से भाग निकला.

पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. भाग निकले चालक की तलाश के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. 

औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे दोपहिया चालकों के लिए हादसों का जोखिम काफी बढ़ जाता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रवि उप्पल- महादेव एप
छत्तीसगढ़

सट्टेबाजी ऐप 'महादेव' का सह-प्रमोटर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, दिल्ली में होगी महादेव एप मामले की पूछताछ

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: हसदेव नदी बैराज के पानी में तैरती मिली लाश, मृतक की शिनाख्त तलाश रही पुलिस

एक घंटा पहले

पुलिस लाइन
छत्तीसगढ़

कांकेर: 280 किलो लावारिस गांजा जब्त, पुलिस नाकाबंदी देख ओड़िशा से आए तस्कर भागे

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

रायपुर घरोंदा केंद्र में 8 जिंदगियां खामोश, 5 लापता: 11 कोर्ट कमिश्नर करेगें जांच

2 घंटे पहले

डिजीटल ठग गिरफ्तार- जांजगीर
छत्तीसगढ़

जांजगीर: डिजिटल अरेस्ट ठगी में इंदौर से दो गिरफ्तार, 32 लाख ठगे गए

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP