बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

कांकेर: 280 किलो लावारिस गांजा जब्त, पुलिस नाकाबंदी देख ओड़िशा से आए तस्कर भागे

ओड़िशा से केशकाल के रास्ते कांकेर पहुंचे मादक पदार्थ तस्करों की पुलिस ने मजबूत नाकाबंदी की. पकड़े जाने के डर से आरोपी गढ़िया पहाड़ के पास 280 किलोग्राम गांजे की खेप छोड़कर फरार हो गए.

C

CG Khabar

04 नव. 2026, 07:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 138

पुलिस लाइन
पुलिस लाइन

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ओड़िशा राज्य की सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा दो क्विंटल 80 किलोग्राम गांजा पुलिस की सतर्कता के कारण जब्त कर लिया गया. जब्त किए गए 70 पैकेटों में भरे इस गांजे का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है. 

मुखबिर की पक्की जानकारी के अनुसार, तस्कर इस अवैध खेप को लेकर विश्रामपुरी और केशकाल के रास्ते कांकेर शहर की सीमा में दाखिल हुए थे.

अवैध परिवहन की गुप्त सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस लगातार तस्करों का पीछा कर रही थी. इसके बाद कांकेर पुलिस को तुरंत सूचित कर संभावित रास्तों पर सख्त घेराबंदी की गई. 

पुलिस नाकाबंदी का आभास होते ही शातिर आरोपियों ने देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र में सिगारभाट स्थित गढ़िया पहाड़ के पास सुनसान जगह का फायदा उठाया. पकड़े जाने की आशंका से तस्करों ने गांजे से भरे सभी 70 पैकेट सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिए और वाहन भगाकर अंधेरे में भाग निकले.

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लावारिस अवस्था में पड़े मादक पदार्थ को जब्त कर थाने ले आई. 

कांकेर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के अनुसार, कार्रवाई में इस्तेमाल दो गाड़ियों और एक कार चालक की पहचान पूरी की जा चुकी है. 

अधिकारियों का दावा है कि चिह्नित वाहनों और चालक के आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर तस्करों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल बरामद सामान की आधिकारिक मूल्यांकन प्रक्रिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

2 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

2 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

6 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

12 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

13 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP