बुध, 04 नव. 2026

CGKhabar

चांपा: हसदेव नदी बैराज के पानी में तैरती मिली लाश, मृतक की शिनाख्त तलाश रही पुलिस

कुदरी गांव में हसदेव नदी बैराज के पास तैरता हुआ मिला अज्ञात युवक का शव. चांपा पुलिस ने मर्चुरी में रखवाया बॉडी, पहचान के लिए आसपास के थानों और आम लोगों से की संपर्क की अपील.

C

CG Khabar

04 नव. 2026, 08:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 32

शव- सांकेतिक फोटो
शव- सांकेतिक फोटो

जांजगीर । संवाददाता: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरी गांव स्थित हसदेव नदी बैराज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह सैर पर निकले ग्रामीणों ने पानी में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती देखी. सरपंच पति आरके यादव के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और फिर सबकी मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मृतक के कपड़ों की जांच की, तो उसके पास से पहचान का कोई दस्तावेज या सुराग हासिल नहीं हो सका.

मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीरें आसपास के सभी थाना प्रभारियों को भिजवा दी हैं. साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशनों में हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतों का भी ब्योरा खंगाला जा रहा है. 

चांपा पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति इस पहनावे के आधार पर युवक को पहचानता है, तो तुरंत थाने में संपर्क करे ताकि शव परिजनों को सौंपा जा सके.

पंचनामा की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चांपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया है, जहां उसे मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है. 

पुलिस के अनुसार मृतक युवक घटना के समय पीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए था. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच और युवक की पहचान की कोशिशों में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रवि उप्पल- महादेव एप
छत्तीसगढ़

सट्टेबाजी ऐप 'महादेव' का सह-प्रमोटर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

59 मिनट पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, दिल्ली में होगी महादेव एप मामले की पूछताछ

एक घंटा पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
छत्तीसगढ़

कोरबा: सड़क पर भिड़े दो दोपहिया वाहन, पीछे से आए भारी वाहन ने ली दो जिंदगी

एक घंटा पहले

पुलिस लाइन
छत्तीसगढ़

कांकेर: 280 किलो लावारिस गांजा जब्त, पुलिस नाकाबंदी देख ओड़िशा से आए तस्कर भागे

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

रायपुर घरोंदा केंद्र में 8 जिंदगियां खामोश, 5 लापता: 11 कोर्ट कमिश्नर करेगें जांच

एक घंटा पहले

डिजीटल ठग गिरफ्तार- जांजगीर
छत्तीसगढ़

जांजगीर: डिजिटल अरेस्ट ठगी में इंदौर से दो गिरफ्तार, 32 लाख ठगे गए

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP