रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

C

CG Khabar

28 जुल. 2026, 02:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

राजनांदगांव । संवाददाता: राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब राजनांदगांव से अपने गांव बरगाही लौट रहे 36 वर्षीय पुष्महल सहारे को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. 


लालबाग पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं. 


दुर्घटना के तुरंत बाद घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सिर की गंभीर चोटों के कारण रात लगभग 11 बजे उसने दम तोड़ दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP