राजनांदगांव: बस डिपो में भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक
राजनांदगांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाताल भैरवी मंदिर के पास स्थित एक प्राइवेट बस डिपो में अचानक भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में डिपो के भीतर खड़ी पांच बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं.
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
डिपो में अन्य गाड़ियां भी पार्क थीं, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने के कारण वह आगे नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा होने से बच गया.
फिलहाल आग लगने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. बसंतपुर थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर कर दी है.