रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

परिवार शादी के लिये राजी, लिव-इन-पार्टनर ने क्यों लगाई फांसी ?

C

CG Khabar

14 अप्रै. 2026, 01:37 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

राजनांदगांव । डेस्क: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शादी की दहलीज पर खड़े एक प्रेमी जोड़े ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. चिल्हाटी थाना अंतर्गत दुलावगुंडरा के जंगलों में सोमवार सुबह दोनों के शव एक ही फंदे से लटके पाए गए. इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है और पुलिस बारीकी से मामले की तफ्तीश में जुट गई है.


मृतकों की पहचान काशीराम यादव (25 वर्ष) निवासी शिवराजपुर और दासू यादव (24 वर्ष) निवासी औंधी के रूप में हुई है. 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले आठ महीनों से प्रेम संबंध में थे और लिव-इन में रह रहे थे. 


परिजनों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और अगले महीने सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी तय कर दी गई थी. घर में खुशियों का माहौल था और विवाह की तैयारियां चल रही थीं.


परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे. 


सोमवार को ग्रामीणों ने जंगल में उनके शव देखकर पुलिस को सूचित किया. 


पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यह है कि जब परिवार शादी के लिए राजी था, तो आखिर ऐसी क्या वजह रही कि दोनों ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा. फिलहाल, चिल्हाटी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP