रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: चाकू गोदकर युवक का कत्ल, हादसा दिखाने ट्रैक पर फेंकी लाश

C

CG Khabar

18 अग. 2026, 03:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

प्रीतम साहू
प्रीतम साहू

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध के बढ़ते मामलों के बीच गोगांव इलाके में एक 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. आरोपियों ने वारदात को ट्रेन हादसा साबित करने की नीयत से शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था. 


पुलिस की त्वरित जांच में इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ हो गया. इस सनसनीखेज वारदात के सिलसिले में पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से सामने आया है कि गोगांव अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक किनारे कुछ युवक जुआ खेल रहे थे. इसी दौरान हार-जीत के पैसों को लेकर विवाद गहरा गया. 

आशंका जताई जा रही है कि बहस बढ़ने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी. घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को पटरी के पास छोड़ दिया गया, जिससे पीड़ित का एक पैर कट गया था.


सोमवार को जब स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव देखा, तो उन्होंने इसे रेल हादसा मानकर पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बारीकी से पड़ताल की, तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ. 


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू (19) के रूप में हुई, जो पेशे से नड्डा बेचने का काम करता था और बीते दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था. परिजनों और आसपास के लोगों से की गई पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को पकड़ा और पूरे मामले की परतें उधेड़ दीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP