शुक्र, 20 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़: 93 हजार हड़पकर शादी से मुकरा युवक, जेल से बाहर आते ही पुलिस ने दबोचा

रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने जमानत पर जेल से रिहा होते ही आरोपी मेहराब खान को जेलपारा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और 93 हजार रुपए हड़पकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.

C

CG Khabar

20 नव. 2026, 10:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

युवती से शादी का झांसा देकर शोषण
युवती से शादी का झांसा देकर शोषण

रायगढ़ । संवाददाता: रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आते ही 22 वर्षीय आरोपी मेहराब खान को पुलिस ने घेराबंदी कर पुनः सलाखों के पीछे भेज दिया है. महिला थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने 17 नवंबर की शाम जेलपारा में यह कार्रवाई की, जहां पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

दरअसल, तमनार थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने 16 नवंबर 2026 को महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जो रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर काम करती है. पुलिस जांच के दौरान यह पता चला था कि जूटमिल के सामने वाली गली में रहने वाला आरोपी मेहराब खान पहले से ही मारपीट के एक प्रकरण में जेल में बंद है, जिसके बाद उसके बाहर आने पर यह गिरफ्तारी की गई.

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, अक्टूबर महीने में एक पेट्रोल पंप पर उसकी मुलाकात मेहराब खान से हुई थी, जहां दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और बातचीत शुरू हो गई. कुछ ही दिनों में आरोपी ने युवती को पसंद करने व शादी करने की बात कहकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.

इसके बाद 8 अक्टूबर की रात मेहराब युवती के किराए के मकान पर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. यह सिलसिला यहीं नहीं रुका और वह लगातार शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा. इसी बीच आरोपी ने अपनी आर्थिक जरूरत और परेशानी का हवाला देकर युवती से करीब 93 हजार रुपए भी ले लिए.

मामला तब बिगड़ा जब 28 अक्टूबर को युवती को पैसों की जरूरत पड़ी और उसने अपनी रकम वापस मांगी. इस पर आरोपी ने न केवल रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि शादी करने से भी मुकर गया. आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले का शव ले जाते पुलिसकर्मी
छत्तीसगढ़

कोरबा: 19 पन्नों के सुसाइड नोट के साथ फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक का शव

10 मिनट पहले

रिटायर्ड निगमकर्मी से 14 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

दुर्ग: वरिष्ठ नागरिकों की विशेष बीमा योजना बताकर रिटायर्ड निगमकर्मी से 14 लाख की साइबर ठगी

33 मिनट पहले

बिलासपुर जिले में मिली युवक की अधजली लाश तथा बाइक
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: जली हुई बाइक के पास मिला युवक का अधजला शव, सबूत मिटाने की आशंका

53 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

यात्री कृपया ध्यान दें: 21, 24 और 26 दिसंबर को नहीं चलेगी टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर

एक घंटा पहले

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर
छत्तीसगढ़

पीएम स्वनिधि योजना: बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा समेत राज्य को मिलेंगे चार राष्ट्रीय सम्मान

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़

बीजापुर सड़क घोटाला: 19 करोड़ की हेराफेरी पर 13 इंजीनियर निलंबित, 5 रिटायर्ड अफसरों पर गिरेगी गाज

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP