शुक्र, 20 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: 19 पन्नों के सुसाइड नोट के साथ फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक का शव

कोरबा: 19 पन्नों के सुसाइड नोट के साथ मिला पूर्व स्कूल संचालक का शव, 50 लाख के कर्ज का जिक्र

C

CG Khabar

20 नव. 2026, 10:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले का शव ले जाते पुलिसकर्मी
फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले का शव ले जाते पुलिसकर्मी

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेंजरा बाईपास के समीप एक पेड़ से पूर्व स्कूल संचालक का शव फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया है. मृतक की शिनाख्त ग्राम ढेलवाडीह के रहने वाले 36 वर्षीय शिवचरण साहू के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया.

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से 19 पन्नों के एक सुसाइड नोट की फोटोकॉपी प्राप्त हुई है, जिसमें कई लोगों के नाम और पैसों के हिसाब-किताब का ब्योरा दर्ज है. इस नोट के अनुसार, शिवचरण ने कुछ लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 50 लाख रुपए लिए थे और इस प्रक्रिया में एक बिचौलिया भी शामिल था. 

कोरोना काल के दौरान उस बिचौलिए की मृत्यु हो जाने के कारण यह पूरी रकम फंस गई, जिससे शिवचरण पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता चला गया.

इस आर्थिक संकट की शुरुआत तब हुई थी जब शिवचरण ने कोरोना काल में एक स्कूल खोला था, लेकिन घाटा होने के कारण उसे बंद करना पड़ा. इसी आर्थिक तंगी से उबरने के प्रयास में उसने नौकरी के नाम पर पैसे लिए थे, जो बाद में उसके लिए भारी परेशानी का सबब बन गए. 

सुसाइड नोट में उसने लेनदारों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने, प्रताड़ित करने और इसके कारण उत्पन्न हुए मानसिक तनाव का भी उल्लेख किया है. ऐसी भी चर्चा है कि इस सुसाइड नोट की मूल प्रति कोरबा एसपी को भेजी गई है.

फिलहाल कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने पुष्टि की है कि जेंजरा बाईपास के पास युवक का शव और सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज और आर्थिक परेशानी की बात सामने आई है. 

पुलिस सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों और पैसों के लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जांजगीर के गांव में दोस्त ने की दोस्त की हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: शराब पीने के दौरान दोस्तों ने सिर पर पत्थर मारकर की हत्या

8 मिनट पहले

युवती से शादी का झांसा देकर शोषण
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 93 हजार हड़पकर शादी से मुकरा युवक, जेल से बाहर आते ही पुलिस ने दबोचा

30 मिनट पहले

रिटायर्ड निगमकर्मी से 14 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

दुर्ग: वरिष्ठ नागरिकों की विशेष बीमा योजना बताकर रिटायर्ड निगमकर्मी से 14 लाख की साइबर ठगी

41 मिनट पहले

बिलासपुर जिले में मिली युवक की अधजली लाश तथा बाइक
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: जली हुई बाइक के पास मिला युवक का अधजला शव, सबूत मिटाने की आशंका

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

यात्री कृपया ध्यान दें: 21, 24 और 26 दिसंबर को नहीं चलेगी टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर

एक घंटा पहले

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर
छत्तीसगढ़

पीएम स्वनिधि योजना: बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा समेत राज्य को मिलेंगे चार राष्ट्रीय सम्मान

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP