शुक्र, 20 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: जली हुई बाइक के पास मिला युवक का अधजला शव, सबूत मिटाने की आशंका

बिलासपुर जिले के कोटा के शिवतराई जंगल में सुनसान स्थान पर जली हुई बाइक के पास युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, वहीं फॉरेंसिक टीम और स्निफर डॉग की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं.

C

CG Khabar

20 नव. 2026, 10:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

बिलासपुर जिले में मिली युवक की अधजली लाश तथा बाइक
बिलासपुर जिले में मिली युवक की अधजली लाश तथा बाइक

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा इलाके में शिवतराई के जंगल में एक निजी रिसॉर्ट के समीप युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. वारदात की जगह पर ही मृतक की मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से जली हुई अवस्था में मिली है. पुलिस के सामने सबसे बड़ी मुश्किल इस समय मृतक की शिनाख्त करना है. 

प्राथमिक तौर पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने पहले युवक को मौत के घाट उतारा और फिर उसकी पहचान छिपाने तथा साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से पेट्रोल छिड़ककर शव और वाहन दोनों को आग के हवाले कर दिया. हालांकि, इस पूरी घटना की वास्तविक सच्चाई विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

इस सनसनीखेज मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से एसीसीयू (ACCU) की टीम को अलर्ट कर दिया. एसएसपी के आदेश पर टीम ने पूरी रात कोटा के शिवतराई और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में सघन छानबीन की. 

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास के निवासियों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है.

घटना का खुलासा तब हुआ जब जंगल के सुनसान इलाके से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों की नजर एक जली हुई बाइक पर पड़ी. उत्सुकतावश जब लोग करीब पहुंचे, तो उन्हें वाहन से कुछ ही फासले पर एक युवक की अधजली लाश दिखाई दी. ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी जानकारी पुलिस को दी. 

सूचना पाकर गुरुवार देर शाम पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन शाम ढल जाने और घना अंधेरा छाने की वजह से रात में केवल शुरुआती फोटोग्राफी ही की जा सकी. कम रोशनी के कारण फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर बारीकी से निरीक्षण और साक्ष्य संकलन का कार्य पूरा नहीं कर पाई. 

अब आज पुलिस की टीम दोबारा घटनास्थल पर जाकर गहनता से तफ्तीश करेगी और अपराधियों का सुराग लगाने के लिए स्निफर डॉग का भी सहारा लिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

यात्री कृपया ध्यान दें: 21, 24 और 26 दिसंबर को नहीं चलेगी टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर

27 मिनट पहले

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर
छत्तीसगढ़

पीएम स्वनिधि योजना: बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा समेत राज्य को मिलेंगे चार राष्ट्रीय सम्मान

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़

बीजापुर सड़क घोटाला: 19 करोड़ की हेराफेरी पर 13 इंजीनियर निलंबित, 5 रिटायर्ड अफसरों पर गिरेगी गाज

एक घंटा पहले

सुबोध सिंह और निहारिका बारिक IAS
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सुबोध सिंह व निहारिका बारिक बने ACS,रोहित यादव व डॉ. कमलप्रीत प्रमुख सचिव पदोन्नत हुए

एक घंटा पहले

गिरफ्तार- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जम्मू: व्हाट्सएप ग्रुप में मिले पाकिस्तानी नंबर, छत्तीसगढ़ का मजदूर हिरासत में

2 घंटे पहले

Amit Baghel- Founder of the Chhattisgarhiya Kranti Sena and National President of the Johar Chhattisgarh Party
छत्तीसगढ़

Supreme Court Grants Regular Bail to Amit Baghel in All 14 Hate Speech Cases, Allows Him to Reside in Raipur

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP