शुक्र, 20 नव. 2026

CGKhabar

जम्मू: व्हाट्सएप ग्रुप में मिले पाकिस्तानी नंबर, छत्तीसगढ़ का मजदूर हिरासत में

जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आरएस पुरा सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर विजय कुमार को हिरासत में लिया है. उसके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान के नंबर पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई.

C

CG Khabar

20 नव. 2026, 08:16 AM 1 मिनट में पढ़ें 16

गिरफ्तार- सांकेतिक फोटो
गिरफ्तार- सांकेतिक फोटो

जम्मू । डेस्क: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप आरएस पुरा सेक्टर से सुरक्षा एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ के एक ईंट-भट्ठा मजदूर को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे एक नियमित तलाशी और सत्यापन अभियान के दौरान की गई.

जांच के दौरान अधिकारियों को मजदूर के मोबाइल फोन में एक ऐसा व्हाट्सएप ग्रुप मिला, जिसमें पाकिस्तान में पंजीकृत कई मोबाइल नंबर जुड़े हुए थे. हिरासत में लिए गए मजदूर की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे उसके कार्यस्थल से पकड़ा.

अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान विजय कुमार इस व्हाट्सएप ग्रुप और इसके एडमिन के साथ अपने संबंधों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. 

अब सुरक्षा एजेंसियां उसके संपर्कों की जांच कर रही हैं और इस ग्रुप से उसके जुड़ाव की प्रकृति का पता लगाने में जुटी हैं. प्रारंभिक पूछताछ के बाद, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए विजय कुमार को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP