गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

राहुल गांधी के 'लोकतंत्र बचाओ आंदोलन' के तहत सरगुजा संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

C

CG Khabar

19 नव. 2026, 09:30 AM 3 मिनट में पढ़ें 36

सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी

अंबिकापुर । संवाददाता: राहुल गांधी के 'लोकतंत्र बचाओ आंदोलन' के अंतर्गत तीन दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर अंबिकापुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने हसदेव क्षेत्र में कोयला खदानों की स्वीकृति को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन कांग्रेस पार्टी के लिए महज एक नारा नहीं, बल्कि उसकी राजनीतिक प्रतिबद्धता है. 

आदिवासियों की जमीन और ग्रामसभा की सहमति के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए भगत ने याद दिलाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल के दौरान विधानसभा में सर्वसम्मति से हसदेव क्षेत्र में कोई भी नई कोयला खदान न खोलने का संकल्प पारित किया गया था. 

उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तारा कोल ब्लॉक को नीलामी की प्रक्रिया से बाहर रखने के लिए पत्र भी भेजा था, जिसे उस समय स्वीकार कर लिया गया था. भगत ने इस बात पर आश्चर्य और सवाल खड़ा किया कि इन सबके बावजूद भाजपा सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में तारा कोल ब्लॉक को मंजूरी आखिर कैसे मिल गई.

राज्य की भाजपा सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए प्रदेश प्रभारी ने इसे पासिंग नंबर देने लायक भी नहीं बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार आम जनता के सरोकारों के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साधने में जुटी है. 

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी प्रश्नचिह्न लगाया. 

दूसरी ओर, केंद्रीय स्तर पर हमला बोलते हुए सुखदेव भगत ने चुनाव आयोग और देश की अन्य संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी संदेह जताया. उनके अनुसार, ये संस्थाएं स्वतंत्र रूप से कार्य करने के बजाय मोदी सरकार के दफ्तर की तरह काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की परिभाषा में जनता अपनी सरकार चुनती है, किंतु वर्तमान व्यवस्था में सरकार ही यह निर्धारित कर रही है कि कौन उसे वोट देगा और कौन नहीं.

प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर प्रश्न किया गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया. भगत ने स्पष्ट किया कि पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने की पूरी आजादी है और यह संगठन के आंतरिक लोकतंत्र का हिस्सा है. 

वहीं, पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच रही राजनीतिक खींचतान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब वे पुरानी बातें हो चुकी हैं, क्योंकि हर किसी को अपनी इच्छा के अनुरूप सब कुछ प्राप्त नहीं होता.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

एक घंटा पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

एक घंटा पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

2 घंटे पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP