शुक्र, 20 नव. 2026

CGKhabar

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

आंध्र प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय सीमा पर बड़ी सफलता हासिल की है. खुफिया सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में पिछले साल मारे गए नक्सली नेता माड़वी हिडमा के डंप से 670 बीजीएल शेल, डेटोनेटर और 20 तरह की दवाइयां बरामद की गईं.

C

CG Khabar

19 नव. 2026, 08:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 150

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब

रायपुर । संवाददाता: आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने एक संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छुपाए गए विस्फोटकों और चिकित्सा सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

यह बरामदगी उन खुफिया सूचनाओं के बाद हुई है, जिनमें नक्सली नेता माड़वी हिडमा द्वारा विस्फोटक डंप छुपाए जाने की बात सामने आई थी. हिडमा पिछले साल मारेदुमिल्ली के पास जंगल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया था. पोलावरम जिले के पुलिस अधीक्षक के. चक्रवर्ती ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सीआरपीएफ कर्मियों के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान अंतरराज्यीय सीमा के पास एक नक्सली डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक और आवश्यक चिकित्सा सामग्री बरामद की गई है.

एसपी द्वारा गठित एक विशेष टीम ने सीआरपीएफ की सहायता से लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद सीमा क्षेत्र में इस अभियान को अंजाम दिया और जमीन में छुपाकर रखी गई सामग्री को बाहर निकाला.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जब्त किए गए जखीरे में 670 जिंदा बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) शेल, 42 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 250 ग्राम बारूद, 12 बूस्टर या विस्फोटक रिंग, सात जिंदा भरमार कारतूस और लगभग छह मीटर फ्यूज शामिल हैं. इसके साथ ही पुलिस ने डंप से आवश्यक दवाओं और मेडिकल किट बॉक्स सहित 20 प्रकार की चिकित्सा सामग्री भी बरामद की है.

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों और राजनीतिक नेताओं की आवाजाही के दौरान उन्हें निशाना बनाने और जनहानि पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने यह विस्फोटक छुपाकर रखे थे. के. चक्रवर्ती ने स्पष्ट किया कि जिले और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए अन्य विस्फोटक डंपों की पहचान करने और उन्हें बरामद करने के लिए तलाशी तथा कॉम्बिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इस पूरे अभियान में सीआरपीएफ की 212 बटालियन, कोबरा 204 और 196 बटालियन के जवान शामिल थे. अभियान के दौरान 212 बटालियन के सेकेंड-इन-कमांड दिनेश कुमार और पोलावरम जिले के अधिकारियों सहित पुलिस व सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर
छत्तीसगढ़

पीएम स्वनिधि योजना: बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा समेत राज्य को मिलेंगे चार राष्ट्रीय सम्मान

31 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है
छत्तीसगढ़

बीजापुर सड़क घोटाला: 19 करोड़ की हेराफेरी पर 13 इंजीनियर निलंबित, 5 रिटायर्ड अफसरों पर गिरेगी गाज

45 मिनट पहले

सुबोध सिंह और निहारिका बारिक IAS
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सुबोध सिंह व निहारिका बारिक बने ACS,रोहित यादव व डॉ. कमलप्रीत प्रमुख सचिव पदोन्नत हुए

एक घंटा पहले

गिरफ्तार- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जम्मू: व्हाट्सएप ग्रुप में मिले पाकिस्तानी नंबर, छत्तीसगढ़ का मजदूर हिरासत में

एक घंटा पहले

Amit Baghel- Founder of the Chhattisgarhiya Kranti Sena and National President of the Johar Chhattisgarh Party
छत्तीसगढ़

Supreme Court Grants Regular Bail to Amit Baghel in All 14 Hate Speech Cases, Allows Him to Reside in Raipur

14 घंटे पहले

BJP MLA Ishwar Sahu Dancing with female performers on stage
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: BJP MLA Ishwar Sahu Dances With Performers on Stage in Bemetara at a public event

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP