गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

चक्रवात 'अक्वान' के संभावित असर को देखते हुए रेलवे ने 19 और 20 नवंबर को विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर चलने वाली दोनों दिशाओं की एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे बस्तर के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

C

CG Khabar

19 नव. 2026, 09:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 31

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो

जगदलपुर । संवाददाता: बस्तर से इलाज, शिक्षा और व्यापार जैसे जरूरी कार्यों के लिए विशाखापट्टनम जाने वाले यात्रियों के सामने अगले दो दिनों तक सफर की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर 19 और 20 नवंबर को दोनों दिशाओं से एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रहेगी, जिससे विशाखापट्टनम से किरंदुल और बस्तर से विशाखापट्टनम के बीच यात्रा करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

दरअसल, चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के संभावित खतरे और रेल परिचालन पर इसके असर की आशंका को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है. तूफान के चलते इस रूट पर भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

दक्षिण तट रेलवे (ईको) की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस विशाखापट्टनम स्टेशन से रवाना नहीं होगी. 

इसी तरह, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस का संचालन भी इन दोनों तिथियों पर किरंदुल से स्थगित रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

47 मिनट पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

एक घंटा पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

2 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

2 घंटे पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP