शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

फीफा वर्ल्ड कप का निजीकरण टला: जियानी इन्फेंटिनो ने प्रोजेक्ट लिया वापस

C

CG Khabar

01 अग. 2026, 08:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

फीफा अध्यक्ष
फीफा अध्यक्ष

नई दिल्ली । डेस्क: ग्लोबल फुटबॉल में मचे भारी बवाल और चौतरफा चौतरफा दबाव के बाद फीफा (FIFA) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को वर्ल्ड कप के अधिकारों को प्राइवेट इक्विटी फर्म को बेचने की अपनी विवादित योजना से कदम पीछे खींचने पड़े हैं. 


इन्फेंटिनो ने शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. 


इस योजना के तहत फीफा की व्यावसायिक गतिविधियों को संभालकर $20 अरब की एक नई कंपनी बनाने की तैयारी थी, जिसमें 20% हिस्सा निजी निवेशकों को बेचा जाना था. हालांकि, मंगलवार को इस प्रोजेक्ट का खुलासा होते ही खेल जगत में भारी आक्रोश देखने को मिला.


यूरोपीय फुटबॉल संघों की संस्था यूईएफए (UEFA) के 55 सदस्य देशों ने इस योजना के विरोध में फीफा वर्ल्ड कप सहित सभी आगामी प्रतियोगिताओं के बहिष्कार की धमकी दे डाली थी. एशियाई (AFC) और उत्तर अमेरिकी (CONCACAF) फुटबॉल महासंघों ने भी यूईएफए का साथ दिया. 


इसके अलावा, फीफा अध्यक्ष के वरिष्ठ सलाहकार कार्लोस कॉर्डेइरो और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) केविन लेमूर ने गोपनीयता और इस फैसले के विरोध में अपनी नाराजगी जताते हुए कड़े बयान जारी किए. चौतरफा घिरने के बाद इन्फेंटिनो ने बयान दिया कि फुटबॉल को एकजुट करना उनका प्राथमिक उद्देश्य है और जिस योजना से खेल में विभाजन पैदा हो, उसे लागू नहीं किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP