सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

प्रयागराज: बहन से रिश्ता तोड़ने पर देवर का गुप्तांग काटा, भाभी गिरफ्तार

C

CG Khabar

20 अक्टू. 2025, 06:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

चाकू
चाकू

प्रयागराज । डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मौइमा के मालखनपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाभी ने अपने देवर का गुप्तांग काट दिया. घटना के पीछे पारिवारिक रिश्तों में दरार और बदले की भावना बताई जा रही है.


राम आसरे के छोटे बेटे उमेश (20) को 16 अक्टूबर की रात उसके घर में लहूलुहान अवस्था में पाया गया. तेज चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े तो देखा कि उमेश दर्द से कराह रहा था और उसका गुप्तांग शरीर से अलग हो चुका था. गंभीर रूप से घायल उमेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन


शुरुआत में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस जांच में यह सामने आया कि उमेश के बड़े भाई उदय की पत्नी मंजू ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, उमेश का मंजू की बहन के साथ प्रेम संबंध था और उसने शादी का वादा भी किया था. 


हालांकि, परिवार ने एक ही घर में दो बहनों की शादी को मंजूरी नहीं दी, जिसके बाद उमेश ने रिश्ता तोड़ दिया और किसी अन्य महिला से प्रेम करने लगा.


रिश्ता टूटने के कारण मंजू की बहन मानसिक अवसाद में चली गई. बहन की यह हालत देखकर मंजू आक्रोशित हो उठी. पुलिस का अनुमान है कि इसी गुस्से के चलते मंजू ने देवर से बदला लेने की ठानी.


पुलिस के दावे के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात जब सब सो रहे थे, तब मंजू रसोई से चाकू लेकर उमेश के कमरे में गई. उसने अचानक हमला कर दिया, कई बार चाकू से वार किया और अंततः उसका गुप्तांग काट डाला. 


उमेश की चीख सुनकर जब बाकी लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो मंजू वहां से फरार हो चुकी थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी मंजू को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


(फोटो-प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP