पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के सिल्वर जुबली समारोह में करेंगे शिरकत
रायपुर । संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ इस समय अपने सिल्वर जुबली वर्ष में है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री साय ने बुधवार कोरबा में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार 1 नवंबर को होने वाला राज्योत्सव सिल्वर जुबली के रूप में मनाया जाएगा. इसके लिए सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है और इसके लिए पत्र भी भेजा गया है. यह उत्सव अगले 25 सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा.