शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रक की टक्कर से मालगाड़ी बेपटरी

छत्तीसगढ़ ट्रक की टक्कर से मालगाड़ी बेपटरी

C

CG Khabar

16 मार्च 2025, 12:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मालगाड़ी बेपटरी
मालगाड़ी बेपटरी

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा में चलती मालगाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मालगाड़ी के सबसे पीछे वाले हिस्से में गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया. इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है. 


बताया गया कि दीपका एसईसीएल सिरकी रेलवे साइडिंग पर मालगाड़ी ओपन फटाक से गुजर रही थी.  इस दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और मालगाड़ी के सबसे अंतिम गार्ड ब्रेक डिब्बा पर जा टकराया. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालगाड़ी का गार्ड ब्रेक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया. 


हादसे के बाद रेलवे ट्रैक जाम हो गया. लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. 


आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे की आरडी टीम मालगाड़ी को पटरी पर लाने का काम कर रही है. बताया गया कि इस हादसे में एसईसीएल दीपका प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. ओपन फाटक होने के बाद भी यहां सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया है. 


फाटक पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं किए गए हैं.  जिसके कारण हमेशा हादसा का खतरा बना रहता है. इससे पहले भी कई बार दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर घटना घट चुकी है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP