शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय का हाल-बेहाल
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में 265 शैक्षणिक पद स्वीकृत हैं जिनमें से 236 पद रिक्त हैं. इस तरह से इस विश्वविद्यालय में केवल 29 नियमित शिक्षक कार्यरत हैं. वहीं गैर-शैक्षणिक संवर्ग में 320 पद स्वीकृत है तथा 291 पद रिक्त हैं. यहां भी केवल 29 पद पर कार्यरत हैं.
विश्वविद्यालय की कुल छात्र क्षमता 3300 है परन्तु वर्तमान में 1898 छात्र अध्धयनरत हैं.
यूजीसी के मानकों के अनुसार 223 शिक्षक उपलब्ध होने चाहिये लेकिन केवल 29 शिक्षक कार्यरत हैं. इस तरह से 194 शिक्षकों के पद रिक्त हैं.
विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालयों में कुल छात्र क्षमता 44,632 हैं लेकिन वर्तमान में केवल 21,972 छात्र अध्धयनरत हैं.
यूजीसी के मानकों के हिसाब से 2037 शिक्षक होने चाहिये लेकिन केवल वर्तमान में 292 शिक्षक कार्यरत हैं. यहां भी 1745 शिक्षकों के पद रिक्त हैं.