रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओडिशा: 6 नाबालिग लड़कों ने 1 नाबालिक से किया गैंगरेप

ओडिशा: 6 नाबालिग लड़कों ने 1 नाबालिक कन्या से किया गैंगरेप

C

CG Khabar

05 फ़र. 2026, 08:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

गैंगरेप
गैंगरेप

बलांगीर । डेस्क: ओडिशा के बलांगीर जिले में छह नाबालिगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखने के बाद इस कृत्य के लिए प्रेरित हुए थे.


यह घटना बलांगीर के तुरकेला थाना क्षेत्र की है. पुलिस अधीक्षक अभिलाष जी. ने बताया कि वारदात 27 दिसंबर, 2025 को हुई थी, लेकिन पीड़िता और उसका परिवार लोक-लाज के डर से चुप रहा. 

विज्ञापन


मामला तब प्रकाश में आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.


संबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु लाल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी छह आरोपी नाबालिग हैं और पीड़िता के परिचित हैं. 


जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल पर उपलब्ध अश्लील सामग्री से बुरी तरह प्रभावित और गुमराह थे.


पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है. साथ ही, घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP