भानुप्रतापपुर में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का ब्रांच कार्यालय खुला
भानुप्रतापपुर में ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का ब्रांच कार्यालय खुला
24 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 804 शाखाओं, 720 एटीएम और 1,047 ग्राहक सेवा केंद्रों के अलावा 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों का मजबूत आधार और भरोसा तथा 10,994 पेशेवर और अनुभवी बैंककर्मियों की टीम को साथ लेकर इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF SFB)ने आज छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में अपनी नई शाखा का सफलतापूर्वक सॉफ्ट लॉन्च किया।
इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF SFB) एक नई सोच वाला सामाजिक बैंक है, जो अपने सभी हितधारकों के लिए बैंकिंग अनुभव को लगातार बेहतर और अधिक सुलभबनाने का कार्य कर रहा है। बैंक का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को उन क्षेत्रों तक पहुंचाना है जो अब तक बैंकिंग सुविधाओं से वंचित या कम लाभान्वित रहे हैं। साथ ही (ESAF SFB) एक ऐसे बैंक के रूप में कार्य करता है जो शहरी, अर्धशहरी, ग्रामीण और बैंकिंग सेवाओं से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
शाखा प्रबंधन तौशीद आलम खान ने बताया कि इसाफ स्मॉल फाइनंस बैंक की इस नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को बचत खाता, सावधि जमा, गोल्ड लोन,कृषि ऋण तथा अन्य बैंकिंग सेवाएं अधिक सुविधाजनक रूप से उपलब्ध होंगी।(ESAF SFB) बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिनमें एटीएम, डेबिट कार्ड, सुरक्षित लॉकर सुविधा, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग,एजेंट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, आरटीजीएस, एनईएफटी और सीटीएस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही बैंक डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान करता है.
एक संगठन के रूप में, बैंक का उद्देश्य समाज में आर्थिक असमानता को कम करते हुए “वित्तीय शांति” स्थापित करना है। यह समाज के संपन्न और वंचित वर्गों के बीच की खाई को पाटने का निरंतर प्रयास करता है।
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की एक अनूठी जमा योजना “हृदय डिपॉजिट योजना” है।और जैसा कि इसके नाम से स्पष्ट है, यह योजना एक सामाजिक उद्देश्य से जुड़ी हुई है।इसके माध्यम से बैंक अपने ग्राहकों को समाज के निचले आर्थिक वर्गों के विकास और सशक्तिकरण में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करता है।इस प्रकार, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक केवल बैंकिंग सेवाएं ही नहीं देता, बल्कि सामाजिक और आर्थिक समावेशन को बढ़ावा देकर समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
भानुप्रतापपुर में नई शाखा के शुभारंभ के के अवसर पर क्षेत्रकेस्थापित उद्योगपति स्वरुप चाँद जैन, शाखा प्रबंधक तौशीद आलम खान, चोपड़ा काम्प्लेक्स के निदेशक सम्यक चोपड़ा, असिस्टेंट शाखा प्रबंधक ऐश्वर्य साहू, क्लस्टर हेड निशांत अंशु, एरिया सेल्स मेनेजर राजू मालिक और रीजनल हेड राजीव बोस के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.