रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नेस्ले का 'लो-फैट डेयरी व्हाइटनर' सब-स्टैंडर्ड और असुरक्षित- FSSAI

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2026, 02:35 PM 1 मिनट में पढ़ें 6

fssai
fssai

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया द्वारा निर्मित 'लो-फैट डेयरी व्हाइटनर' के नमूने को प्रयोगशाला जांच में "असुरक्षित और मानक से नीचे" (सब-स्टैंडर्ड) पाया है. यह सैंपल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित होटल द ललित (भारत होटल्स लिमिटेड) के परिसर से लिया गया था.


खाद्य नियामक FSSAI ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला रिपोर्ट में यह उत्पाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSS Act), 2006 का उल्लंघन करता पाया गया है. 

विज्ञापन


इस संबंध में भारत होटल्स लिमिटेड को नोटिस जारी करते हुए लेबोरेटरी रिपोर्ट की एक प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.


FSSAI ने होटल प्रबंधन को इस गैर-मानक उत्पाद की बिक्री तुरंत प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं. 


हालांकि, कानून के तहत निर्धारित समय अवधि के भीतर खाद्य व्यवसाय संचालक को इस विश्लेषण रिपोर्ट के खिलाफ अपील करने का अवसर प्रदान किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP