रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

हिड़मा के गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण को मार डाला

C

CG Khabar

08 जून 2025, 04:39 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

हिड़मा
हिड़मा

सुकमा | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के चर्चित नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी. हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.


असल में पूवर्ती गांव को नक्सलियों से मुक्त कराने का दावा किया गया था. पिछले ही साल वहां सीआरपीएफ का एक कैंप भी खोला गया है. राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी इस गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को माओवादियों के ख़िलाफ़ मुखर होने के लिए प्रेरित किया था.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10-15 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने पूवर्ती गांव के पटेल गोरको रामा को घर से बाहर बुलाया और धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया.


आशंका जताई जा रही है कि गांव का पटेल होने के कारण मृतक सुरक्षाबलों के साथ मिल कर विकास कार्यों में जुटा रहता था. माओवादियों को शक था कि वह पुलिस के लिए काम करता है.


फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP