शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस भड़की

C

CG Khabar

09 जून 2026, 02:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

मीनाक्षी नटराजन
मीनाक्षी नटराजन

भोपाल | संवाददाता: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित तौर पर एक लंबित आपराधिक मामले की जानकारी शपथपत्र में दर्ज न करने के आधार पर रद्द कर दिया गया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उन्हें केवल अदालत से एक नोटिस प्राप्त हुआ था.


मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर बीजेपी ने मंगलवार सुबह निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी. प्रदेश बीजेपी महामंत्री राहुल कोठारी की ओर से दी गई शिकायत में दावा किया गया कि हैदराबाद की एक अदालत में लंबित निजी आपराधिक परिवाद (प्राइवेट कंप्लेंट) में मीनाक्षी नटराजन आरोपी क्रमांक चार के रूप में नामित हैं.

विज्ञापन


बीजेपी का आरोप है कि यदि नामांकन दाखिल किए जाने के समय यह मामला लंबित था और इसकी जानकारी शपथपत्र (फॉर्म-26) में नहीं दी गई, तो इसे अधूरा या गलत खुलासा माना जा सकता है. शिकायत में निर्वाचन अधिकारी से शपथपत्र और संबंधित न्यायिक अभिलेखों की जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की गई कि उम्मीदवार ने कानून के तहत अपेक्षित सभी जानकारियों का सही और पूर्ण खुलासा किया है या नहीं.


रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी की आपत्ति पर मीनाक्षी नटराजन को अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार शाम छह बजे तक का समय दिया था. हालांकि, उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर नामांकन रद्द कर दिया गया.


इस बीच, चुनावी मामलों के जानकारों का कहना है कि नामांकन रद्द होने के बावजूद कांग्रेस के पास अभी कानूनी विकल्प मौजूद हैं. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक पार्टी इस फैसले को चुनौती दे सकती है. ऐसे में चुनाव आयोग या अदालत के हस्तक्षेप की संभावना बनी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP