सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मरवाही: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

C

CG Khabar

28 जून 2026, 03:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

मयंक कुमार केवट
मयंक कुमार केवट

मरवाही । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गई. घटना शनिवार रात की है, जब लोहारी मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. 


टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक अपने वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की शिनाख्त लोहारी ग्राम निवासी मयंक कुमार केवट के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मयंक घरेलू काम से मनेंद्रगढ़ स्थित सब्जी मंडी गया हुआ था. वहां से वापस घर लौटते समय लोहारी पेट्रोल पंप के आगे सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. 


हादसे की खबर मिलते ही मरवाही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया.


इस अप्रत्याशित हादसे की सूचना जब मृतक की मां गोमती केवट को फोन पर मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया. परिजन आनन-फानन में मरवाही अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. 


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. स्थानीय थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

8 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

12 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

12 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

13 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP