रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या

माओवादियों ने फिर एक ग्रामीण की हत्या की

H

Hupendra Sharma

02 जुल. 2025, 09:10 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

हत्या
हत्या

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में कथित माओवादियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी. माओवादियों ने उस पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए अपहरण कर ले गए थे.


उसके बाद धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

विज्ञापन


एक अन्य घटना में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है. 


उसूर थाने के पेरमपल्ली गांव निवासी कवासी हूंगा के घर मंगलवार की देर रात कुछ हथियाबंद माओवादी पहुंचे.


माओवादी कवासी को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए. जहां गला रेत कर उसकी हत्या कर दी.


उसके बाद शव को गांव के पास लाकर फेंक दिया. आज सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश को गांव से बाहर पड़ा हुआ देखा.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

आईईडी विस्फोट से ग्रामीण घायल

इधर एक अन्य घटना में कथित माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है.


घटना मंगलवार शाम की है. जिसकी जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी है.


बताया गया कि मद्देड थाना क्षेत्र के सिराकोंटा और दम्पाया गांव के बीच की घटना है.


पेगड़ापल्ली गांव निवासी ग्रामीण विशाल गोटे फूटू तोड़ने जंगल गया हुआ था. इसी दौरान वह आईईडी की चपेट में आ गया.


उसके चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. घायल ग्रामीण को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP