रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

शराब कारोबारी पप्पू बंसल EOW की हिरासत में

H

Hupendra Sharma

05 जून 2025, 02:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

पप्पू बंसल हिरासत में
पप्पू बंसल हिरासत में

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने शराब कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में लिया है. ईओडब्ल्यू की टीम उससे पूछताछ कर रही है. पप्पू बंसल को पूर्व सीएम सीएम भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है. इससे पहले कारोबारी विजय भाटिया को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था. वह 6 जून तक रिमांड पर है.


पप्पू बंसल पहले प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़ा था. बाद में वह शराब और कोयले के कारोबार में आया.

विज्ञापन


पप्पू बंसल दुर्ग-भिलाई में शराब का कारोबार करता था. राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाते हुए उसने अपने कारोबार का विस्तार किया.


इस मामले में रिमांड पर चल रहे विजय भाटिया से ईओडब्ल्यू की टीम 6 जून तक पूछताछ करेगी. उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.


जांच एजेंसी की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विजय भाटिया ने विदेशी कंपनियों से शराब की आपूर्ति कर करीब 15 करोड़ रुपए का कमीशन लिया है.


जिसे उसने प्रॉपर्टी में निवेश किया. इस पूरे लेन-देन की जांच जारी है.


आरोप है कि विजय ने अपने करीबी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के नाम पर ओम साईं बेवरेज लिमिटेड नामक कंपनी बनाई. जिसमें आधे से ज्यादा की हिस्सेदारी विजय ने खुद के पास रखी.


यह कंपनी विदेशी शराब कंपनी से शराब खरीदती थी. इसमें अपना 10 प्रतिशत कमीशन जोड़कर सरकार को सप्लाई करती थी.


इस कमीशन का 60 फीसदी सिंडिकेट और 40 फीसदी कमीशन खुद रखता था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP