LIC ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का किया खंडन, अदानी निवेश पर दी सफाई
नई दिल्ली । डेस्क: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का खंडन किया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वित्त मंत्रालय और नीति आयोग के निर्देश पर अदानी ग्रुप कंपनियों में निवेश किया गया. एलआईसी ने इसे 'झूठा और आधारहीन' बताते हुए कहा कि सभी निवेश निर्णय स्वतंत्र रूप से, उचित जांच और बोर्ड की नीतियों के आधार पर लिए जाते हैं. वित्तीय सेवा विभाग या किसी अन्य निकाय का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है.
कंपनी ने स्पष्ट किया कि अदानी ग्रुप में निवेश के लिए कोई दस्तावेज या योजना नहीं तैयार की गई. मई 2025 में अदानी पोर्ट्स में 570 मिलियन डॉलर का निवेश पूरी जांच के बाद किया गया, जो ग्रुप की कुल देनदारी का 2% से कम है.
एलआईसी के पास कुल 41 लाख करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है, जिसमें अदानी स्टॉक का हिस्सा मात्र 4% (60,000 करोड़ रुपये) है, जबकि रिलायंस में 6.94% (1.33 लाख करोड़) है.
वैश्विक निवेशक जैसे ब्लैकरॉक और मिजुहो ने भी हाल में अदानी डेट में निवेश किया है, जो ग्रुप में विश्वास दर्शाता है.
एलआईसी ने कहा कि उसके निवेश 2014 से 10 गुना बढ़कर 15.6 लाख करोड़ रुपये हो गए हैं.
साथ ही, जून तिमाही में शुद्ध लाभ 3.91% बढ़कर 10,957 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने पारदर्शिता और हितधारकों के हितों की प्रतिबद्धता दोहराई.
LIC denies false reports by The Washington Post, reaffirming all investments are made with integrity and due diligence.#LIC #HarPalAapkeSaath #washingtonpost pic.twitter.com/RQ0N2AvBA1
— LIC India Forever (@LICIndiaForever) October 25, 2025